Trending

पहले 8 हजार में डॉक्टर ने जोड़ी हड्डी…नहीं मिले बाकी पैसे तो मरोड़कर दोबारा तोड़ी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसने एक बार फिर सरकारी डॉक्टरों पर सवाल खड़े कर दिए है। अमानवीयता का ये मामला सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां कोतवाली क्षेत्र की काशीराम आवास कॉलोनी निवासी विधवा महिला रेशमा ने एक डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला ने कहा कि उसकी 14 वर्षीय मूक-बधिर और मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी के ईलाज के लिए ना सिर्फ डॉक्टर ने पैसे मांगे बल्कि उसके पैर को भी नुकसान पहुंचाया। मामले के वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच बैठा दी है। तो वहीं महिला ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पहले 8 हजार में डॉक्टर ने जोड़ी हड्डी

दरअसल रेशमा के अनुसार उसकी बेटी के दाहिने पैर का आॉरेशन था। जो कि जिला अस्पताल में करवाया गया था। ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने 25 हजार रुपए की मांग की। लेकिन आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला केवल आठ हजार रूपए ही जुटा पाई।

नहीं मिले बाकी पैसे तो मरोड़कर दोबारा तोड़ी

महिला ने बताया कि जब वो बेटी को दोबारा अस्पताल लेकर गई तो डॉक्टर ने बाकी पैसों की डिमांड की। ऐसे में महिला ने आरोप लगाया कि बाकी पैसे ना मिलने पर डॉक्टर ने कथित रूप से बच्ची के पैर में जोरदार झटका मारा। जिससे बच्ची की घुटने के नीचे की हड्डी टूट गई।

ये भी पढ़ें:- ‘सेंट्रल जेल’ देखने का शौक!, घूमने का था मन इसलिए पत्नी पर तान दिया कट्टा, चौकी भी खुद पहुंचा

बच्ची घंटों दर्द से तड़पती रही

महिला ने बताया कि बच्ची दर्द से तड़पती रही। पैर में सूजन बढ़ने पर एक्स-रे करवाया गया जिसमें फ्रेक्चर की पुष्टि हुई। जिसके बाद रेशमा दोबारा से अस्पताल पहुंची। जहां उसने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी शिकायत की। लेकिन संतोषजनक जवाब ना मिलने पर वो जिला अधिकारी कार्यालय पहुंची।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें