Uttarakhand CongressBig News

BJP के कोर वोटर्स पर कांग्रेस की नजर, गेमचेंजर होगा राहुल गांधी का दौरा!

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लंबे समय बाद उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। कांग्रेस राहुल गांधी के दौरे को गेमचेंजर के रुप में देख रही है। क्योंकि राहुल गांधी का ये दौरा कोई मामूली दौरा नहीं है बल्की 2027 चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति को अमलीजामा पहनाने का मौका है।

4 जून को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी जहां अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे तो वहीं पौड़ी में पूर्व सैनिकों से भी संवाद करेंगे। राहुल गांधी के दौरे में सबसे अहम पूर्व सैनिक सम्मेलन को माना जा रहा है क्योंकि सिसायी जानकारों की माने तो बीजेपी के कोर वोटर्स में सेंध लगाने की कोशिश में कांग्रेस इस बार नजर आ रही है।

BJP का परंपरागत वोटर रहा है सैनिक

ये बात किसी से छिपी नहीं कि सैनिक वोटर बीजेपी का परंपरागत वोटर रहा है। 90 के दशक से ही सैनिक वोटर्स पर बीजेपी अपना हक मानती रही है। इसके पीछे की बड़ी वजह भुवन चंद्र खंडूरी थे। जो सेना के साथ सरकार में रहकर भी जनता की सेवा कर चुके हैं। लेकिन अब वो इस दुनिया में नहीं रहे।

बीसी खंडरी के सहारे सैन्य वोटर्स बीजेपी के पास बने रहे। उनका जाना कहीं न कही सैन्य वोटर्स में बिखराव ला सकता है। इन्ही वोटर्स को अपने पास लाने की जुगत में कांग्रेस नजर आ रही है। राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे के दौरान पौड़ी के रामलीला मैदान में पूर्व सैनिक सम्मेलन करने वाले हैं। कांग्रेस का पूर्व सैनिक सम्मेलन पर खासा फोकस नजर आ रहा है। इसके पीछे की वजह है वो सैन्य वोटर्स जो प्रदेश में गैम चेंजर साबित होते रहे हैं।

सैनिक परिवार से संबंध रखते हैं 13 फीसदी वोटर

दरअसल उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। प्रदेश में करीब 13 फीसदी वोटर ऐसे हैं जो कि सैनिक परिवार से संबंध रखते हैं। ये बीजेपी के परंपरागत वोटर रहे हैं। कांग्रेस सबसे पहले इन पर सेंधमारी करना चाहती है। यही कारण है कि कांग्रेस राहुल गांधी का पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन कराने जा रही है।

पौड़ी में हैं सबसे ज्यादा सर्विस वोटर्स

आंकड़ों पर गौर करें तो उत्तराखंड में 93,385 सर्विस वोटर्स हैं। पौड़ी जिले में सबसे ज्यादा यानी 15,999 सर्विस वोटर्स हैं। सर्विस वोटर्स, पूर्व सैनिक और परिजनों की संख्या 2 लाख 57 हजार से अधिक है। वहीं कुल वोटर्स में करीब 13% सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। यही कारण है कि कांग्रेस राहुल गांधी का कार्यक्रम में पौड़ी में करने जा रही है। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक बार फिर सैन्य वोटर्स चर्चा के केंद्र में हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें