HighlightNainital News

अस्पताल में भर्ती व्लॉगर दीक्षा पांडे बोली, ‘गरीबों की कोई नहीं सुनता’, ट्रोलिंग से परेशान होकर खाया था जहरीला पदार्थ

फौजियों की पत्नियों के बारे में अपशब्द बोलने के बाद ट्रोलिंग की शिकार हुई व्लॉगर दीक्षा पांडे ने बीते दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद उन्हें सुशीला तिवारी में भर्ती कराया गया। बता दें अब दीक्षा की हालत में सुधार है।

गरीबों की कोई नहीं सुनता: दीक्षा पांडे

बता दें फौजियों की पत्नियों के बारे में अपशब्द बोलने के बाद ट्रोलिंग की शिकार हुई दीक्षा पांडे ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी में भर्ती कराया गया। फिलहाल अब दीक्षा की हालत में सुधार है। दीक्षा पांडे ने कहा कि ‘गरीब आदमी की कोई नहीं सुनता है। मैं गरीब हूं इसलिए मेरी नहीं सुन रहे हैं। बस अमीर आदमी की सुनी जाती है।’

फौजियों की पत्नियों पर की थी टिप्पणी

बता दें हाल ही में हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन कर चर्चाओं में आई दीक्षा पांडे ने अपनी एक वीडियो में फौजियों की पत्नियों पर टिप्पणी की थी। दीक्षा पांडे एक वीडियो में कहती नजर आ रही थी कि ‘पति फौज में और बीवी मौज में, इसके अलावा दीक्षा ने पहाड़ों की महिलाओं के लिए कई अभद्र टिप्पणी कही थी। देखते ही देखते इन्फ्लुएंसर का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया।

दीक्षा पांडे के खिलाफ दी तहरीर

सेना से जुड़े संवेदनशील विषय पर इस तरह की टिप्पणी करने पर दीक्षा को यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब पहाड़ी आर्मी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ने दीक्षा पांडे के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। महिला मोर्चा का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी न सिर्फ सैनिकों की पत्नियों का अपमान है, बल्कि सेना के सम्मान को भी ठेस पहुंचाती है। उन्होंने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें