NationalHighlight

RBI ने बेचा देश का ₹1 लाख करोड़ का सोना!, Bloomberg Report पर सरकार ने क्या कहा?

Bloomberg Report of Gold Sale by RBI: हाल ही में ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स (Bloomberg Economics) ने एक रिपोर्ट जारी की। जिसने पूरे देशभर में तहलका मचा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने सोने के भंडार बेचकर विदेशी मुद्रा (डॉलर आदि) जमा किया है।

अनुमान लगाया गया है कि 22 मई तक के दो हफ्तों में करीब 12 अरब डॉलर यानी कि करीब ₹1 लाख करोड़ का सोना आरबीआई ने बेचा हो। कहा गया कि इससे 7.5 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा खरीदी गई। इसी को लेकर अब सरकार ने सफाई दी है।

RBI ने बेचा देश का ₹1 लाख करोड़ का सोना! Bloomberg Report of Gold Sale by RBI

दरअसल ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स (Bloomberg Economics) में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सोने के भंडार का एक हिस्सा बेचने वाली बात सामने आई। हालांकि, अब सरकार ने इस पूरे दावे को ही पूरी तरह गलत बता दिया। कहा गया कि आरबीआई की तरफ से ऐसी कोई भी बिक्री नहीं की गई। रिपोर्ट में प्रकाशित जानकारी को साफ तौर पर गलत बताया गया है।

रिपोर्ट में क्या किया गया दावा?

ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स की रिपोर्ट में अर्थशास्त्री अभिषेक गुप्ता के हवाले से कुछ दावे किए गए। जिसमें कहा गया था कि ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स के सार्वजनिक आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण के अनुसार, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और उससे पैदा हुए आर्थिक दबाव को लेकर आरबीआई ने सोने के भंडार का एक हिस्सा बेचा ताकि वो अपनी विदेशी मुद्रा संपत्तियों की सुरक्षा कर सके।

7.5 बिलियन डॉलर की विदेशी-मुद्रा संपत्तियां खरीदीं

इसमें बताया गया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 22 मई तक के दो हफ्तों में अपने सोने के भंडार का एक हिस्सा बेचा। यानी कि RBI ने करीब 1.14 लाख करोड़ रुपए का सोना बेच दिया और 7.5 बिलियन डॉलर की विदेशी-मुद्रा संपत्तियां खरीदीं। हालांकि, अब सरकार ने बताया कि आरबीआई की तरफ से ऐसी कोई बिक्री नहीं की गई। रिपोर्ट में प्रकाशित ये जानकारी गलत है।

सरकार ने दी सफाई

PIBFactCheck ने X (Twitter) पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें कहा गया, “ब्लूमबर्ग द्वारा प्रकाशित एक न्यूज रिपोर्ट में कहा गया है कि आरबीआई ने लगभग 12 बिलियन USD का सोना बेचा हो सकता ह। ये दावा फेक है। आरबीआई के अनुसार, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी सितंबर 2025 के अंत में 13.92% से बढ़कर 31 मार्च 2026 को 16.70% हो गई और 22 मई 2026 तक यह और बढ़कर 16.85% हो गई।”

लेकिन मई का डेटा नहीं किया रिलीज

हालांकि सरकार की इस फेक्ट चैक की इस रिपोर्ट में कई लोग दावा कर रहे है कि सरकार ने केवल अप्रैल तक का डेटा दिया है। मई के महीने की सेल का कोई भी डेटा अपलोड नहीं किया गया है। तो वहीं ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट रिपोर्ट साफ तौर मई के महीने में गोल्ड की बिक्री की बात की गई है।

BLOOMBERG REPORT

आरबीआई के पास कितना सोना?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया कि आरबीआई के पास मार्च के अंत तक 880.52 मीट्रिक टन सोना था। जिसमें से 77 फीसदी घरेलू तिजोरियों में रखा गया था। भारत में छह महीने पहले केवल 66 फीसदी सोना ही था। भारत का अधिकांश गोल्ड विदेशों में बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें