National

नीले के बाद हरा ड्रम, लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट…Green Drum Murder Case

Mumbai Green Drum Murder Case: अभी देश में ‘नीले ड्रम’ वाले चर्चित मर्डर केस की दहश्त खत्म भी नहीं हुई है कि एक और वारदात सामने आ गई। मुंबई के मुंब्रा इलाके से एक और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। हालांकि इस बार नीला ड्रम नहीं, हरा ड्रम है और कहानी भी इस बार अलग है।

जहां नीले ड्रम में पत्नी ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को नीले ड्रम में भरा था। तो वहीं इस बार हरे ड्रम में पत्नी ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी को भी मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद उसे हरे रंग के ड्रम में भरकर सुनसान नाले में फेंक दिया। चलिए पूरा मामला जान लेते है।

नीले के बाद हरा ड्रम, लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट…Mumbai Green Drum Murder Case

दरअसल ये मामला मुंब्रा इलाके का है। यहां रहने वाली महिला मेहजबीन का कथित तौर पर युवक अरबाज मकसूद अली खान के साथ प्रेम संबंध था। हालांकि रिश्ता खतरनाक मोड़ तब लेता है जब महिला अपने पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी को ही रास्ते से हटाने की साजिश रचती है। पुलिस को शक ना हो इसके लिए पूरी प्लानिंग के साथ युवक की बेरहमी से हत्या की जाती है।

शव को ड्रम में भरकर नाले में फेंका

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की भी पूरी कोशिश की। युवक को मारने के बाद उसे हरे रंग के प्लास्टिक ड्रम में ठूंसा गया। जिसके बाद उसे सुनसान नाले में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने नाले के पास संदिग्ध ड्रम देखखर पुलिस को इसकी सूचना दी। जब ड्रम खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया।

काम कहकर घर से निकला था मकसूद

दरअसल मुंब्रा इलाके का ही रहने वाला अरबाज मकसूद अली खान घर से काम पर जा रहा हू कहकर निकला था। हालांकि देर रात तक भी ना लौटने पर परिवार द्वारा उसकी तलाश की गई। अरबाज के पिता ने पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

कॉल डिटेल्स (CDR) और लोकेशन ने खोला राज

पुलिस ने जांच में अरबाज की कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाली। जिसमें उसकी लोकेशन वर्सोवा में थी। उसी समय उसकी प्रेमिका मेहजबीन की भी लोकेशन वहीं से ट्रेस हुई। हिरासत में लेकर पुलिस ने उससे सच उगलवाया।

पैसे न मिलने पर हाथ बांधकर मोटे पाइप से पीटा

मेहजबीन ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि पति हसन और भाई तारिक शेख के साथ मिलकर अपने प्रेमी की फिरौती वसूलने और हत्या की प्लानिग की। उसके हाथ बांध कर उसे मोटे पाइप से बेरहमी से पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई।

दो आरोपी गिरफ्तार, पति फरार

मुंब्रा पुलिस ने हत्यारी प्रेमिका मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया तो वहीं पति हसन और उसका एक अन्य साथी मुजम्मल पठान फरार चल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ‘Green Drum Case’ की चर्चा

इस मामले के सामने आने के बाद लोग इसे सोशल मीडिया पर “Green Drum Murder Case” कह रहे हैं। इंटरनेट पर लोगों के अंदर इस वारदात को लेकर गुस्सा और डर दोनों देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, “रिश्ते अब खतरनाक फिल्मों जैसे लगने लगे हैं.” वहीं दूसरे ने कहा, “ऐसी घटनाएं इंसानियत पर सवाल खड़े करती हैं.” तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अब हरे ड्रम से भी डरने की जरूरत है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें