Big NewsUttarakhand

UCC के तहत देश का पहला केस हरिद्वार में दर्ज, ट्रिपल तलाक के बाद हलाला के लिए बनाया जा रहा था दबाव

उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता यानी UCC के तहत देश का पहला आपराधिक मुकदमा हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाने में दर्ज किया गया है। मामला ट्रिपल तलाक, हलाला, दहेज की मांग और वैवाहिक उत्पीड़न से जुड़े गंभीर आरोपों पर आधारित है।

UCC के तहत देश का पहला मुकदमा हरिद्वार में दर्ज

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि विवाह के बाद उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। दहेज में अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई और विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

तीन तलाक के बाद महिला पर बनाया जा रहा था हलाला के लिए दबाव

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी पक्ष ने तीन तलाक देकर संबंध समाप्त करने और हलाला के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया।पुलिस ने शिकायत का परीक्षण करने के बाद यूसीसी के प्रावधानों और अन्य लागू धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चूंकि समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद यह पहला मामला माना जा रहा है, इसलिए कानूनी और सामाजिक हलकों में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें: UCC लागू करने के बाद विवाह पंजीकरण में आया उछाल, हर दिन हो रही 1634 शादियां

मामले की जांच जारी: SSP

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मामले में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। दस्तावेजी साक्ष्यों, बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरिद्वार में दर्ज यह मुकदमा यूसीसी के व्यावहारिक क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें