Prateek Yadav Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, ससुर ने दी मुखाग्नि

Prateek Yadav Funeral: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता अपर्णा यादव के पति (Aparna Yadav Husband) प्रतीक यादव का निधन हो गया। बुधवार 13 मई को 38 साल की उम्र में लखनऊ के सिविल अस्पताल में आखिरी सांस ली। तबीयत बिगडने पर उन्हें तड़के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित(Prateek Yadav Death) कर दिया। आज 14 मई को लखनऊ स्थित भैंसाकुंड घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ससुर अरविंद बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी।
पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव Prateek Yadav Funeral
दरअसल अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की काफी वक्त से तबीयत खराब थी। उनके निधन से सियासी गलियारों में शोक की लहर है। प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ स्थित भैंसाकुंड पर किया गया। ऐसे में अपर्णा यादव के पिता अरविंद बिष्ट ने प्रतीक यादव को मुखाग्नि दी। पिता के अंतिम दर्शन के लिए उनकी दोनों बेटिया भी श्मशान घाट पहुंची। अपर्णा यादव भी श्मशान गईं।
Aparna Yadav के पिता ने दी मुखाग्नि
प्रतीक यादव ‘फिटनेस फ्रीक’ थे। लखनऊ में उनका एक जिम है। जिसका नाम ‘फिटनेस प्लैनेट’ है। बड़े सियासी परिवार से आने के बावजूद वो राजनीति में नहीं गए। वो रियल एस्टेट से भी जुड़े थे। बता दे कि प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।