National

Prateek Yadav की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हुई साफ!

Prateek Yadav Death Postmortem Report: भारतीय जनता पार्टी की नेता महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आज 13 मई को निधन हो गया। 38 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन के बाद उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसी बीच अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई के निधन की वजह साफ हो गई है।

ये भी पढ़ें:- Akhilesh Yadav के भाई Prateek का निधन, खबर मिलते ही पहुंचे पोस्टमॉर्टम हाउस, क्या है मौत की वजह?

प्रतीक यादव की मौत पर बड़ा खुलासा Prateek Yadav Death Postmortem Report

शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक यादव के खून का थक्का जमा हुआ था। शरीर के निचले हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया। जिसके बाद उनके लंग्स में इंफेक्शन हुआ। कार्डिएक अरेस्ट से उनकी मौत हुई। विसरा रिपोर्ट के बाद उनकी मौत की वजह और भी ज्यादा साफ हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Prateek Yadav Death News: आज होगा प्रतीक का अंतिम संस्कार, सीएम योगी भी देंगे श्रद्धाजंलि

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हुई साफ! Prateek Yadav Postmortem Report

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमा हुआ था। जिससे उन्हें दिल और सांस लेने में प्राब्लम हो रही थी। इसी के चलते उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए दिल और फेफड़ों से जुड़े कुछ नमूनों रख लिए है। बाकी शरीर के कुछ अंगों को विसरा जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। शरीर पर कुछ चोटें भी मिली। हालांकि वो मौत से पहले की थीं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें