National

Prateek Yadav Death News: आज होगा प्रतीक का अंतिम संस्कार, सीएम योगी भी देंगे श्रद्धाजंलि

Akhilesh Yadav Brother Prateek Death News: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा नेता अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav Death) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 38 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। आज ही उनका अंतिम संस्कार(prateek yadav last rites) किया जाएगा।

Prateek Yadav Death News: आज होगा प्रतीक का अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव का शव विक्रमादित्य मार्ग में उनके आवास पर पहुंच गया है। उनका अंतिम संस्कार आज ही पिपरा घाट पर किया जाएगा। प्रतीक यादव के घर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है।

उनको श्रद्धांजलि देने के लिए प्रतीक यादव के घर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। ऐसे में पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, कांग्रेस नेता पी एल पुनिया, बीजेपी सांसद साक्षी महाराज आदि नेता उनके घर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें:- Akhilesh Yadav के भाई Prateek का निधन, खबर मिलते ही पहुंचे पोस्टमॉर्टम हाउस, क्या है मौत की वजह?

Prateek Yadav Death: 3 बजे आएंगे CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रतीक यादव के आवास पहुंचेंगे। जहां वो उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाम को प्रतीक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

‘सोचा भी नहीं था कि ऐसा हो जाएगा’- धर्मेंद्र यादव

प्रतीक यादव के निधन पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, “सुबह करीब 6:45 बजे सूचना मिली. स्वास्थ्य की सूचना पहले थी लेकिन ये आशंका नहीं थी कि इस प्रकार की घटना हो जाएगी। मेदांता में भर्ती थे, सलाह लेकर डिस्चार्ज भी हुए थे।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें