Tehri News

टिहरी में हादसा: खड़ी कार में लगी आग, शॉर्ट सर्किट बना कारण

टिहरी के घनसाली टिहरी मोटर मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे घूमेटीधार के पास एक कार में आग लग गई है। सूचना मिलते ही घनसाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

तकनिकी खराबी आने के कारण यात्रियों को दूसरे वाहन से किया रवाना

जानकारी के अनुसार चालक खुर्शीद निवासी मंगलौर गंगोत्री-यमुनोत्री से यात्रियों को लेकर केदारनाथ जा रहा था। घनसाली में वाहन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद यात्रियों को दूसरी गाड़ी से भेज दिया गया और वाहन को ठीक कराने के लिए चंबा ले जाया जा रहा था।

शॉर्ट सर्किट के कारण खड़ी गाड़ी में लगी आग

घूमेटीधार के पास पिकअप चालक द्वारा वाहन ले जाने से मना करने पर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी। इसी दौरान करीब 2:15 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लग गई। गनीमत ये रही कि चालक उस समय वाहन से बाहर था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें