National

बंगाल, असम, पुडुचेरी में खिला कमल!, जश्न के लिए PM Modi मोदी पहुंचें BJP मुख्यालय

Election Results 2026: BJP को आज ऐतिहासिक जीत मिली है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत हासिल की है। सबसे ज्यादा खास बंगाल (election results west bengal) राज्य रहा। जहां बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से पहली बार सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी के कार्यकर्ता बड़ी जीत का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी शाम को बीजेपी मुख्यालय पहुंचेगे। जहां वो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

जश्न के लिए PM Modi मोदी पहुंचेंगे BJP मुख्यालय

पीएम मोदी पहले भी अन्य राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद बीजेपी कार्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे हैं. बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारियां चल रही हैं। पार्टी ऑफिस को फूलों से सजाया जा चुका है। बीजेपी के कई नेता भी वहां पहुंच रहे है। ऐसे में पीएम मोदी भी पार्टी के जश्न के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंचेगे।

ये भी पढ़ें:- Bengal Chunav Result 2026: ममता बनर्जी कुछ देर में देंगी इस्तीफा, BJP ने खत्म किया TMC राज

बंगाल में खिला कमल- PM Narendra Modi

बीजेपी ने बंगाल में प्रचंड जीत दर्ज कर ली है। इसी को लेकर पीएम मोदी ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है। इस बार यानी साल 2026 के बंगाल विधानसभआ चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे। उन्होंने बंगाल के हर एक व्यक्ति का आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें:- Who is Thalapathy Vijay जो तमिलनाडु में बनाने जा रहे सरकार!, फिल्म से राजनीति तक का सफर

बंगाल में बीजेपी 203 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों से बीजेपी अब बंगाल में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। भाजपा 208 सीटों पर आगे है। तो वहीं तृणमूल कांग्रेस 84 सीटों, एजेयूपी 2 सीट, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 1 सीट और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें:- Election Results 2026 : केरल में कांग्रेस की आंधी, इनमें BJP को बहुमत, कितने राज्यों में सत्ता परिवर्तन?

असम, पुडुचेरी में भी खिला कमल!

इसके अलावा असम और पुडुचेरी में भी कमल खिल रहा है। 126 सीटों वाले असम में बीजेपी 79 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं केंद्र शासित विधानसभा में पुडुचेरी में 30 सीटें है। जिसमें बहुमत के लिए 16 सीटें चाहिए। रुझानों में सत्तारूढ़ एएनआर कांग्रेस (AINRC) की गठबंधन सरकार (11 सीटों में आगे) फिर से सरकार बनाती दिख रही है। इस गठबंधन में बीजेपी भी शामिल है।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें