Who is Thalapathy Vijay जो तमिलनाडु में बनाने जा रहे सरकार!, फिल्म से राजनीति तक का सफर

Who is Thalapathy Vijay: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आने है। ऐसे में Thalapathy Vijay विजय की पार्टी TVK आगे चल रही है। बहुमत का आंकड़ा मिलने पर विजय तमिलनाडु में सरकार बना सकते है। विजय के फैंस ने उन्हें वोट देकर सत्ता में आने का उनका रास्ता आसान कर दिया है।
फिल्मों से निकलकर राजनिति का उनका ये सफर काफी कमाल का रहा। ये उनकी तमिल सिनेमा में मेहनत का ही प्रमाण है कि आज वो चुनाव में भारी सीटों से लीड करते नजर आ रहे हैं। रोमांटिक फिल्मों में लीड से लेकर मास लीडर तक का उनका ये सफर कई सुपर हिट फिल्मों से भरा हुआ है।
ये भी पढ़ें:- Election Results 2026 : केरल में कांग्रेस की आंधी, इनमें BJP को बहुमत, कितने राज्यों में सत्ता परिवर्तन?
Who is Thalapathy Vijay जो तमिलनाडु में बनाने जा रहे सरकार
साल 22 जून 1974 में विजय का जन्म चेन्नई में हुआ। उनका पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर हैं। केवल 10 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया। 1984 में पिता S.A. चंद्रशेखर के निर्देशन में बनी फिल्म “Vetri” से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा।
10 साल की उम्र में किया डेब्यू thalapathy vijay career
उन्होंने 1980 के अंत तक कैरेक्टर आर्टिस्ट के रूप में कई फिल्मों में काम किया। लीड रोल उन्हें 1992 की फिल्म “नालैया थीरपू” में मिला। लेकिन बॉक्स ऑफिस में ये फिल्म पिट गई। इसके बाद साल 1996 में फिल्म “Poove Unakkaga” में उन्होंने रोमांटिक एक्टर के तौर पर काम किया। समय के साथ फिल्में करते-करते वो एक मास लीडर बन गए।
ये भी पढ़ें:- BJP पूर्व सांसद Rita bahuguna joshi पर टूटा दुखों का पहाड़, पति का निधन
इन फिल्मों से बने थलपति thalapathy vijay Films
90 के अंत और 2000 की शुरुआत में उन्होंने कई फिल्में कर लोगों के बीच पहचान बनाई। उनकी फिल्म ‘लव टुडे’, ‘थुल्लाथा मनमम थुल्लम’, ‘कुशी’, ‘घिल्ली’ आदि ने उन्हें रोमांस, इमोशन, कॉमेडी और एक्शन का मिश्रण दिखाया। धीरे-धीरे फैंस उन्हें इलाया थलपति’ यानी युवा कमांडर कहने लगे।
जो बाद में केवल थलपति’ (कमांडर) रह गया। इसकी के बाद से उनकी इमेज लीडर वाली बन गई। बाद में उन्होंने थुप्पक्की, कथ्थी, मर्सल, मास्टर, बीस्ट, लियो, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम जैसी फिल्में कर अपना नाम साउथ के बड़े सुपरस्टार्स के नाम में शामिल कर लिया।
Vijay Thalapathy In Politics: फिल्मों के बाद राजनीति में
फिल्मों के बाद साल 2024 के शुरुआत में उन्होंने ऐलान किया की वो राजनीती में एंट्री कर रहे है। ऐसे में उन्होंने अपनी पार्टी का नाम भी रिवील किया। उसी दौरान उन्होंने अपनी पोलिटिकल पार्टी ‘तमिलागा वेट्री कजम’ की घोषणा भी की थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्होंने चुनावी मैदान में कदम रखा।