दर्दनाक हादसा!, ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी कार, उड़े परखच्चे, 6 की मौत, 4 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के जालौन से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी। यहां झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-27) पर एक तेज रफ्तार टवेरा कार ट्रक में जा घुसी। इस भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। तो वहीं चार की हालत गंभईर बनी हुई है।
दर्दनाक हादसा!, ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी कार, उड़े परखच्चे
हादसा की भयावहता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। तो वहीं दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। अभी भी चार अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
दरअसल ललितपुर के महरौनी रहने वाला परिवार अयोध्या दर्शन कर वापस लौट रहे थे। सुबह छह बजे के करीब उनकी कार कालपी इलाके में पहुंची। कार की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा थी। तभी चालक को झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक में पीछे से जा घुसी।
छह लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सभी 10 लोग कार के अंदर ही फंस गए। इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी देकर बचाव कार्य शुरू किया।
कार में 10 लोग थे सवार
करीब एक घंटे तक कुछ लोग कार के अंदर ही फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। कार में टोटल 10 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार से थे। सभी ललितपुर के महरौनी के निवासी थे।