
Election Results 2026: आज पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटों की काउंटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। ऐसे में शुरुआती रुझानों में जहां केरल में कांग्रेस सत्ता में आती नजर आ रही है। तो वहीं पांच में से तीन असम, पुडुचेरी और बंगाल में बीजेपी को बहुमत मिलती नजर आ रही है।
Election Results 2026 : कितने राज्यों में सत्ता परिवर्तन?
आज वोटों की गिनती हो रही है। ऐसे में तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होता नजर आ रहा है। जहां टीवीके तमिलमाडु में लीड करती नजर आ रही है। तो वहीं बंगाल में बीजेपी का कमल खिलता नजर आ रहा है। इसके अलावा कांग्रेस केरलम में आगे चल रही है।
Kerala Election Results 2026 : केरल में कांग्रेस की आंधी
केरल में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मादोम सीट पर पीछे चल रहे हैं। इसी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार वी पी अब्दुल रशीद 2812 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस की लीडरशिप वाली UDF ने राज्य में 71 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
ये भी पढ़ें:- Election Results 2026: बंगाल में वोटों की गिनती आज!, शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत
Puducherry Election Results 2026
तो वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में शुरुआती रुझानों में बीजेपी+ ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी ने 22 सीटों पर बढ़त बनाई है। बीजेपी गठबंधन 22 सीटों पर आगे चल रहा है। यहां पर सरकार बनाने के लिए बहुता का आंकड़ा 16 हैं। जिसे बीजेपी+ पहले ही पार कर चुकी है।
Tamil Nadu Election Results 2026 : तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, TVK चल रही आगे
इसके अलावा तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर की आहट है। एक्टर विजय की पार्टी TVK 74 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं DMK के 51 सीटों और ADMK के 44 सीटों पर आगे चल रही है।
Assam Election Results 2026
इसके साथ ही असम में बीजेपी एक बार फिर वापसी करती नजर आ रही है। यहां भी बीजेपी ने मैजोरिटी का आंकड़ा पार कर लिया है।
Bengal Election Results 2026: बंगाल में बीजेपी आगे
पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती जारी है। जिसमें शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत मिलती नजर आ रही है। चुनाव आयोग के 10 बजे तक के ट्रेंड्स के मुताबिक, बीजेपी 36 सीटों पर लीड करती नजर आईं। तो वहीं तृणमूल कांग्रेस 14 सीटों पर आगे है। खबर लिखे जाने तक अभी वर्तमान की बात करें तो शुरुआती रुझानों में बीजेपी 172 सीटों पर आगे है। तो वहीं TMC 101 सीटों पर आगे है। तो वहीं अदर्स दो सीटों पर आगे चल रही है