National

Election Results 2026: बंगाल में वोटों की गिनती आज!, शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत

Election Results 2026 West Bengal: आज यानी चार अप्रैल को पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती हो रही है। जिनमें पश्चिम बंगाल के अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। आज इन सभी जगहों पर नतीजे घोषित होंगे। इसी बीच बंगाल में सत्ता परिवर्तन की आहट सुनाई दे रही है। शुरुआती रुझानों में बंगाल में BJP को बहुमत मिलती नजर आ रही है।

Election Results 2026: बंगाल में 10 बजे तक कितनी सीटों पर बीजेपी आगे?

पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती जारी है। जिसमें शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत मिलती नजर आ रही है। चुनाव आयोग के 10 बजे तक के ट्रेंड्स के मुताबिक, बीजेपी 36 सीटों पर लीड करती नजर आईं। तो वहीं तृणमूल कांग्रेस 14 सीटों पर आगे है। खबर लिखे जाने तक अभी वर्तमान की बात करें तो शुरुआती रुझानों में बीजेपी 172 सीटों पर आगे है। तो वहीं TMC 101 सीटों पर आगे है। तो वहीं अदर्स दो सीटों पर आगे चल रही है।

ये भी पढ़ें:- LPG Domestic Gas Cylinder Price : कमर्शियल के बाद अब घरेलू सिलेंडर होगा महंगा!, रसोई गैस में इतने रुपए की उछाल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal Election Result 2026)

पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां विधानसभा की 294 सीटें हैं। जिनमें आज 293 पर ही वोटों की गिनती हो रही है। यहां दो चरणों, पहला 23 अप्रैल को और दूसरा 29 अप्रैल को 152 सीटों और 142 सीटों पर मतदान हुआ। जहां ममला बनर्जी लगातार चौथी बार सत्ता में वापस लौटने की कोशिश कर रही है। तो वहीं बीजेपी सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में है।

ये भी पढ़ें:- Petrol Diesel Price: LPG के बाद अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम!, इतने से होगी बढ़ोतरी

भवानीपुर सीट पर सभी की निगाहें

इस बार के करीब 92 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा भवानीपुर सीट पर लोगों का फोकस है क्योंकि इधऱ से खुद ममता बनर्जी चुनाव लड़ी हैं। उन्हें बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी कांटे की टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें