National

LPG Domestic Gas Cylinder Price : कमर्शियल के बाद अब घरेलू सिलेंडर होगा महंगा!, रसोई गैस में इतने रुपए की उछाल

LPG Domestic Gas Cylinder Price Hike: हाल ही में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। 19 किलो वाला सिलेंडर ₹993 तक महंगा हो गया। जिसके बाद छोटू सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी आई। इसी बीच अब खबर आ रही है कि रसोई गैस भी महंगी होने वाली है। दरअसल सरकारी सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा उछाल आ सकता है।

कमर्शियल के बाद अब घरेलू सिलेंडर की बारी! LPG Domestic Gas Cylinder Price

एक मई से पहले ही कमर्शियल सिलेंडर में करीब एक हजार रुपए की बढोतरी हो गई है। तो वहीं 5 किलोग्राम(5kg cylinder) वाले FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलिंडर के दाम 261 रुपए से बढ़ा दिए गए है। अब सूत्रों से खबर है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा होने वाला है।

ये भी पढ़ें:- Petrol Diesel Price: LPG के बाद अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम!, इतने से होगी बढ़ोतरी

इतने रुपए महंगा होगी रसोई गैस Domestic Gas Cylinder Price Hike

रसोई गैस में 40 से 50 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेगी। पहले से ही सिलेंडर के दाम रसोई के बजट को बिगाड़े हुए है। ऐसे में अब ये और भी ज्यादा महंगाई की मार देने वाला है। बड़ी बात ये है कि इन दामों में अगले पांच से सात दिनों के अंदर इजाफा होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें:- LPG Cylinder Price: बड़ा झटका!, बढ़ गए कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, इतनी बढ़ी कीमत

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

दरअसल ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। जिसका सीधा असर डोमेस्टिक फ्यूल के दामों में पड़ रहा है। सरकारी सूत्रों की माने तो लागत और बिक्री के बीच काफी बड़ा अंतर बन रहा है। जिससे तेल कंपनियों को प्रतिदिन काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। अब इसी अंतर को कम करने के लिए सरकार को ये फैसला मजबूरी में लेना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:- 1 मई से LPG Cylinder के नियमों में बदलाव!, बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक के बदले नियम

हालांकि अभी इस फैसले पर पेट्रोलियम मंत्रालय की अंतिम मुहर लगना बाकी है। लेकिन इसको लेकर हलचल तेज है। घरेलू सिलेंडर के दाम किसी भी वक्त बढ़ाए जा सकते है।

ये भी पढ़ें:-Mumbai Watermelon Case में बड़ा ट्विस्ट! दिमाग-दिल और आंतें हो गई थीं हरी, इस केस में थे गवाह

आम जनता पर महंगाई की मार!

घरेलू गैस के दाम अभी फिलहाल सरकार ने स्थिर बनाए हुए है। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम वैश्विक टेंशन के बाद भी अभी सरकार द्वारा नहीं बढ़ाए गए है। हालांकि इन खबरों के बाद अगर रसोई गैस के दाम बढ़ते है तो इसका असर करोड़ों लोगों पर पड़ने वाला है। गैस महगी होने पर ना सिर्फ खाना बनाना महंगा होता है बल्कि छोटे रेस्तरां और टिफिन सर्विस ले लेकर मिड-डे मील आदि सभी महंगा हो जाता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें