उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 4 अप्रैल को भी बिगड़ा रहेगा मौसम, जरूर पढ़ लें ताजा अपडेट

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 4 अप्रैल यानी आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में 4 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand Weather News)
उत्तराखंड में 4 अप्रैल को मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार आज चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चम्पावत और उधम सिंह नगर जिले में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही जनजीवन भी प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
7 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम
बता दें उत्तराखंड में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो 7 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा ही रहेगा। वही आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में आज अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 से 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नैनीताल और मसूरी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 22 से 27 डिग्री और न्यूनतम 10 से 15 डिग्री सेल्सियस रहा।