Big NewsDehradun News

Akram Encounter की उलझी हुई कहानी! सवालों में घिरी पुलिस की कार्रवाई, उठ रहे ये सवाल

Akram Encounter Case: राजधानी देहरादून से सटे प्रेमनगर के पौंधा जंगल में हुए अकरम एनकाउंटर के बाद पुलिस की कहानी अब कई सवालों में उलझती दिख रही है। जैसे-जैसे घटनाक्रम की परतें खुल रही हैं उनकी कड़ियां आपस में मेल नहीं खा रही हैं।

सवालों में घिरी पुलिस की कार्रवाई

देहरादून से सटे प्रेमनगर के पौंधा जंगल में हुए अकरम एनकाउंटर पर सामने आई पुलिस की उलझी हुई कहानी और फिर डीएम के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश ने उन सवालों को हवा दी है। जो मृतक का परिवार उठा रहा था। मृतक के परिजनों का कहना है कि एनकाउंटर करोड़ों की जमीन के लेनदेन के चलते हुआ है।

देहरादून पुलिस पर उठे रहे ये सवाल

एनकाउंटर केस में सबसे बड़ा सवाल तो यहीं है कि जिस अकरम को 30 अप्रैल को अदालत में पेश होना था तो फिर उसे पेशी से चंद घंटे पहले लूट जैसी वारदात को अंजाम देने की जरुरत क्यों पड़ी। इस एनकाउंटर कि पूरी कहानी में सबसे कमजोर कड़ी यही है कि क्यों अकरम ने ऐसी वारदात कर पुलिस का ध्यान अपनी ओर खींचा। उधर परिवार एनकाउंटर की वजह करोड़ों की जमीन बता रहा है। जिसका लेनदेन हो चुका था।

DM ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

परिवार के आरोपों के बाद देहरादून ज़िलाधिकारी संविन बंसल ने मामले मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। हरिद्वार के सीओ सिटी मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं घटना में शामिल अकरम के साथियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस दबिश भी दे रही है। बता दें दोनों आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। पुलिस अब तक ये साफ़ नहीं कर पाई है कि अकरम के साथ दोनों आरोपी कौन थे और वो उनके संपर्क में कैसे आया।

इस खबर को भी पढ़ें: Dehradun में देर रात मुठभेड़!, थानाध्यक्ष को लुटेरों ने मारी गोली, एनकाउंटर में बदमाश ढेर

नरेश राठौर से पहले भी हो चुका था अकरम का आमना सामना

उधर चर्चा में प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर से अकरम का पुराना संजोग भी आ गया है। दरअसल साल 2014 में नकरौंदा के चर्चित अंकित थपलियाल हत्याकांड के बाद जब अकरम फरार हुआ तो उसे दून पुलिस ने 2017 में गुजरात से गिरफ्तार किया था। उस दौरान भी प्रेमनगर थाने की कमान नरेश राठौड़ संभाल रहे थे। राठौड़ गिरफ्तारी वाली टीम का भी हिस्सा थे। लगभग नौ साल बाद अकरम की उसी थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई और इतेफाक देखिए कि इस समय भी राठौर ही प्रेमनगर थाने के प्रभारी हैं।

सिलसिलेवार समझें अकरम केस में क्या-क्या हुआ?

  • पौंधा रोड पर पेट्रोल पंप कारोबारी से लूटपाट हुई।
  • अकरम और उसके साथियों का पुलिस ने पीछा किया।
  • जंगल में मुठभेड़ में अकरम मारा गया।
  • अकरम के साथी मौका पाकर फरार हो गए।

Akram Encounter Case में मजिस्ट्रियल जांच जारी

बहरहाल अब अकरम एनकाउंटर केस में देखना ये है कि मजिस्ट्रियल जांच से क्या कुछ निकल कर आता है। सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अकरम की कॉल डिटेल कैसे टूटी हुई कड़ियों को जोड़ती है।

इस खबर को भी पढ़ें: Dehradun encounter: हिस्ट्रीशीटर निकला मारा गया बदमाश, पहले से कई केस थे दर्ज

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें