Big NewsDehradun News

Dehradun में देर रात मुठभेड़!, थानाध्यक्ष को लुटेरों ने मारी गोली, एनकाउंटर में बदमाश ढेर

DEHRADUN POLICE ENCOUNTER: देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक लूट की घटना हुई। जिसमें बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर उससे करीब दो लाख रुपए लूट कर वहां से फरार हो गए। तो वहीं इस मुठभेड़ में लुटेरों ने थानाध्यक्ष पर भी गोली चला दी।

DEHRADUN POLICE ENCOUNTER: देहरादून में थानाध्यक्ष को लुटेरों ने मारी गोली

दरअसल बीती रात थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ लूटपाट की। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने व्यक्ति से करीब दो लाख रुपए लूट लिए और उसपर गोली भी चलाई और वहां से फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। दोनों पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी जवाबी कार्रवाई में थाना प्रेमनगर प्रभावी नरेश राठौर को गोली लग गई। तो वहीं पुलिस ने भी एक बदमाश को एनकाउंटर में ढेर किया।

dehradun news

तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया

घटना में घायल पीड़ित व्यक्ति, बदमाश और थाना प्रभारी तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान बदमाश की मौत हो गई। तो वहीं अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए।

dehradun news

एनकाउंटर में बदमाश ढेर

इस घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी ओर एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस फिलहाल फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। सभी नार्को ओर बैरियर पर चेकिंग की जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें