Big NewsDehradun News

Dehradun अकरम एनकाउंटर मामला!, DM ने दिए मजिस्ट्रियल और पुलिस जांच के आदेश

Dehradun Akram Encounter Case Update: देहरादून में 30 अप्रैल को हुए कुख्यात अपराधी अकरम एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रेमनगर इलाके में देर रात पुलिस और आरोपियों की मुठभेड़ में मारे गए अपराधी अकरम को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में अब देहरादून डीएम सविन बंसल ने मजिस्ट्रियल और पुलिस जांच के आदेश दे दिए हैं। आपको बता दें कि आरोपी के परिजन ने भी मजिस्ट्रियल जांच की मांग की थी।

अकरम एनकाउंटर मामला!, DM ने दिए मजिस्ट्रियल और पुलिस जांच के आदेश Dehradun Akram Encounter Case

डीएम सविन बंसल ने देहरादून अकरम एनकाउंटर मामले में मजिस्ट्रियल और पुलिस जांच के आदेश दे दिए हैं। इसी को लेकर जानकारी साझा करते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस जांच की निगरानी एसपी सिटी हरिद्वार करेंगे। तो वहीं मामले का जांच अधिकारी सीओ सिटी हरिद्वार को नियुक्त किया गया। दोनों जांचों में मुठभेड़ की परिस्तितियों और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता की गहन से जांच की जाएगी।

आरोपी अकरम के परिजनों ने की थी जांच की मांग

जहां प्रेमनगर में हुई इस मुठभेड़ को पुलिस ने इस कार्रवाई को आत्मरक्षा बताया। तो वहीं आरोपी अकरम के परिजनों ने इसको लेकर जांच की मांग की। आरोपी की पत्नी और परिवार देहरादून पहुंचे थे। जहां उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। भाई इशरत ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये बताया कि बुधवार को अकरम केस की तारीख पर यहां आया था।

dehradun-news-police-encounter-criminals

मुठभेड़ में थाना प्रभारी को लगी थी गोली

बताते चलें कि इस मुठभेड़ में थाना प्रभारी नरेश राठौड़ को भी गोली लगी थी। पुलिस की माने तो अकरम और उसके साथी देर रात एक ठेकेदार के साथ दो लाख की लूट कर उसे गोली मारकर फरार हो गए थे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। आरोपी अकरम ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिसके जवाब में पुलिस ने भी अकरम का एनकाउंटर किया जिसमें वो मारा गया।

ये भी पढ़ें:- Dehradun में देर रात मुठभेड़!, थानाध्यक्ष को लुटेरों ने मारी गोली, एनकाउंटर में बदमाश ढेर

कुख्यात अपराधी था अकरम

अकरम शामली का रहने वाला था। वो एक कुख्यात अपराधी था। साल 2014 के चर्चित अंकित थपलियाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में उसके खिलाफ हत्या, लूट और डकैती समेत करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज थे।

ये भी पढ़ें:- Dehradun encounter: हिस्ट्रीशीटर निकला मारा गया बदमाश, पहले से कई केस थे दर्ज

फरार आरोपियों की तलाश तेज

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ की बात करें तो अभी भी इस मामले में दो आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों का हुलिया तैयार कर लिया गया है। पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। साथ ही पुलिस काली कार को लेकर भी पड़ताल कर रही है। पुलिस उसके असली मालिक की तलाश कर रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें