Entertainment

महीनों तक थूककर खाना बना रहा था कुक, CCTV से पता चला, हैरान Youtuber Neetu Bisht

Youtuber Neetu Bisht Vlog: मशहूर यूट्यूबर नीतू बिष्ट और लखन अर्जुन रावत के साथ एक चौंकाने वाला मामला हुआ। जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में अपने कुक की हरकत शेयर की। जहां उन्होंने बताया कि कुक कई महीनों से किचन में थूकता था। परिवार ये जानकार हैरान रह गया क्योंकि इससे सभी की सेहत खराब हो रही थी।

महीनों तक थूककर खाना बना रहा था कुक

हालिया व्लॉग में यूट्यूबर नीतू बिष्ट ने बताया कि उनका कुक खाना बनाने के दौरान किचन की सिंक में थूकता था। वो गुटखा खाकर सिंक में ही थूक देता था। जिसकी छींटे बर्तनों और खाने तक जाती थी। शुरुआत में परिवार को इस बात पर यकीन नहीं हुआ। लेकिन जब उन्होंने सीसीटीवी खंगाला तो वो हैरान रह गए। कुक द्वारा थूकने का ये सिलसिला करीब पांच महीनों से चल रहा था। लेकिन उन्हें इसका कोई आईडिया भी नहीं था।

ये भी पढ़ें:- दूसरी बार मां बनने जा रही Deepika Padukone, बेटी दुआ के हाथों से दी गुडन्यूज

CCTV से पता चला, Youtuber Neetu Bisht

नीतू के पति यूट्यूबर लखन अर्जुन ने बताया की वो ऐसी बातें शेयर नहीं करते है लेकिन ये सेहत से जुड़ा हुआ है। इसलिए उन्हें इस मामले को लेकर वीडियो बनानी पड़ी। वीडियो में यूट्यूबर की सास कुक को डांट भी रही है। वो कह रही है कि उसकी वजह से परिवार बीमार हो रहा था। बता दें कि नीतू बीते कुछ समय से पेट की दिक्कत से जूझ रही थी। इसी पेट की दिक्कत को अब कुक की इस शर्मनाक हरकत से जोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- Madhubala की बायोपिक के लिए इस यंग एक्ट्रेस का नाम कंफर्म, ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म

दूसरे घर में शिफ्ट हुआ परिवार

इस घटना के बाद पूरा परिवार दूसरे घर में शिफ्ट हो गया है। कुछ समय के लिए वो दूसरे घर पर ही रहेंगे। ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसके बाद अपने घरों के किचन में स्टाफ पर नजर और कैमरा लगाने की बात कह रहे है। तो वहीं कई लोगों का कहना है कि यूट्यूबर ये सब व्यूज के लिए कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें