26 अप्रैल से उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी जिलों के लिए बारिश और आंधी-तूफ़ान चलने की चेतावनी जारी की है।
26 अप्रैल से उत्तराखंड में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 26 अप्रैल प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका सीधा असर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में दिखेगा। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बर्फबारी की वापसी होगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना रहेगा।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो 27 और 28 अप्रैल को भी रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी, जिससे मैदानी इलाकों में गर्मी का एहसास होगा।