Tehri News

Tehri Accident में पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता की घोषणा

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में बीते दिन वाहन दुर्घटना (Tehri Accident) से पूरा राज्य शोक में था। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। तो वहीं दो घायल हो गए। सभी हरिद्वार से अंतिम संस्कार क्रिया कर्म से वापस लौट रहे थे। अब इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक प्रकट किया है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों और घायलों को सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है।

Tehri Accident में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में एक वाहन के खाई में गिरने से लोगों की मृत्यु होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

ये भी पढ़ें:- Tehri Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, 8 की मौत, अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे सभी लोग

PM Modi ने आर्थिक सहायता की घोषणा

पीएम मोदी ने भी टिहरी के इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक दुर्घटना के कारण हुई जान-माल की हानि दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। ईश्वर करे कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) की ओर से, जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।”

pm modi

गणेश गोदियाल और हरीश रावत ने भी शेयर किया पोस्ट

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी घटना शोक जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा में चम्बा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर हुई भीषण वाहन दुर्घटना का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ये घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदय विदारक है। ईश्वर से विनम्र प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें औक शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें