Big NewsTehri News

Tehri Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, 8 की मौत, अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे सभी लोग

Tehri Accident: टिहरी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। चम्बा-कोटी कॉलोनी मोटरमार्ग में नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में आठ लोगों के मौत की खबर है। जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है सभी लोहग ऋषिकेश से अपने परिचित का अंतिमसंस्कार कर घनसाली वापस लौट रहे थे।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी वाहन

हादसा गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यूटिलिटी पिकअप वाहन में 10 लोग सवार थे। सभी लोग ऋषिकेश से अपने परिचित का अंतिम संस्कार कर घनसाली वापस लौट रहे थे। इस दौरान वाहन चम्बा-कोटी कॉलोनी मोटरमार्ग में नैल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

Tehri Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी वाहन, 8 की मौत, अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे सभी लोग
Tehri Accident

हादसे में 8 लोगों की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसा इतना दर्दनाक था कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल दोनों घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रहा है। टिहरी पुलिस के अनुसार दुर्घटना में जिस व्यक्ति के अन्तिम संस्कार से लोग लौट रहे थे मृतकों में उनका बेटा भी शामिल बताया जा रहा है।

घायलों का विवरण

  • उत्तम पुत्र पुस्सू, (30),निवासी लोस्तु बड़ियारगढ़, टिहरी
  • अंकित (22) पुत्र आशा लाल, निवासी नेलचामी, टिहरी

सीएम ने जताया हादसे पर दुख

टिहरी हादसे पर सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने लिखा ‘टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं’।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें