Madhubala की बायोपिक के लिए इस यंग एक्ट्रेस का नाम कंफर्म, ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म

काफी लंबे समय से बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला (Madhubala Bopic) की बायोपिक बनने की चर्चाए तेज है। अब तक इस बायोपिक को लेकर कई नाम सामने आए थे। जिसमें कहा जा रहा था कि शरवरी वाघ या अनीत पड्डा मधुबाला के किरदार को निभा सकती हैं। हालांकि तमाम खबरों के बीच अब मधुबाला की बायोपिक के लिए ‘धुरंधर’ एक्ट्रेस सारा अर्जुन (Actress Sara Arjun) के नाम पर मुहर लग गई है।
Madhubala की बायोपिक के लिए इस यंग एक्ट्रेस का नाम कंफर्म,
खबरों की माने तो मेकर्स ने सारा अर्जुन को ‘मधुबाला’ की बायोपिक के लिए फाइनल कर दिया है। अपकमिंग बोयपिक फिल्म का प्रोडक्शन जुलाई 2026 से शुरू होगा। इस फिल्म को संजय लीला भंसाल प्रोड्यूस कर रहे है। तो वहीं जसमीत के. रीन इस इसको डायरेक्ट करेंगी। बता दें कि आलिया की फिल्म डॉर्लिंग्स से जसमीत ने निर्देशन की शुरुआत की थी। लंबे समय से वो इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं।
Madhubala के लिए सारा अर्जुन ने काम किया शुरू
इस फिल्म के लिए सारा अर्जुन ने अपने लुक में कुछ चेंजिस किए है। सारा के नाम पर कर्फम होने के बाद दिलीप कुमार और किशोर कुमार आदि के रोल्स के लिए एक्टर्स की कास्टिंग जारी है। फिल्म सिनेमाघरों की बजाए, सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिलहाल मेकर्स ने इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।