Citadel 2 Trailer Out: मिशन पर हैं प्रियंका चोपड़ा, ‘सिटाडेल 2’ का ट्रेलर आउट

Citadel 2 Trailer Out: ग्लोबल आइकॉन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। आजकल वो अपनी हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल को लेकर खबरों में है।
साल 2023 में रिलीज हुई सिटाडेल का जल्द ही दूसरी सीजन रिलीज होने वाला है। दर्शकों को पहला सीजन काफी पसंद आया था। जिसके तीन साल बाद Citadel 2 दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं। जिसका ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।
रिलीज हुआ प्रियंका चोपड़ा की ‘सिटाडेल 2’ ट्रेलर Citadel 2 Trailer Out
हाल ही में मेकर्स ने दूसरे सीजन सिटाडेल 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा खतरनाक मिशन पर निकली हैं। जो कि और भी ज्यादा डार्क है। इसकी एक झलक ट्रेलर में भी देखने को मिली। प्रियंका एक बार फिर नदिया सिंह के किरदार में एक्शन करती नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा के साथ रिचर्ड मैडेन खतरनाक मिशन पर होते हैं।
कब रिलीज होगी सीरीज? Citadel 2 Release Date
मेकर्स ने ट्रेलर के साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। 6 मई 2026 से ‘सिटाडेल सीजन 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
मिशन पर हैं प्रियंका चोपड़ा
सीरीज में टोटल 7 एपिसोड होंगे। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ रिचर्ड मैडेन स्टेनली टुची, लेस्ली मैनविल, एशले कमिंग्स, जैक रेयनोर, मैट बेरी, लीना अल अरबी, मर्ले डैंड्रिज, गैब्रियल लियोन और रायना वैलैंडिंगहम भी अभिनय करते नजर आएंगे।