Haridwar Weather News​Highlight

सिलेंडर न मिलने पर हंगामा: उपभोक्ताओं ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को घेरा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हरिद्वार में दीपिका गैस एजेंसी पर उस समय माहौल अचानक बिगड़ गया, जब गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से गैस सप्लाई बाधित होने के कारण लोग पहले ही नाराज़ चल रहे थे, ऐसे में एजेंसी के खिलाफ आक्रोश खुलकर सामने आ गया।

सिलेंडर न मिलने पर लोगों ने किया सुरेश राठौर का घेराव

स्थिति उस वक्त और तनावपूर्ण हो गई जब पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर, जो कि इस एजेंसी के मालिक भी बताए जा रहे हैं, मौके पर पहुंचे। गुस्साए उपभोक्ताओं ने उन्हें घेर लिया और अपनी समस्याओं को लेकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

पुलिस ने कराया शांत

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद गैस की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही। इस वजह से उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू की पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद भीड़ को शांत कराया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें