‘जवान’ डायरेक्टर के घर फिर गूंजी किलकारी, Atlee दूसरी बार बने पिता

साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एटली (Atlee) के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी हैं। तीन साल बाद उनकी पत्नी प्रिया दूसरी बार मां बन गई हैं। डायरेक्टर दूसरे बच्चे के पिता बने है। जवान डायरेक्टर(Jawan Director) ने इस बात की जानकारी खुद अपने फैंस के साथ साझा की हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने ये गुड न्यूज सुनाई है।
‘जवान’ डायरेक्टर के घर फिर गूंजी किलकारी
दरअसल 20 जनवरी 2026 को एटली की पत्नी प्रिया पटेल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। जिसके बाद अब उनके दूसरे बच्चे के जन्म की खबर सुनकर फैंस काफी खुश है। नन्हे मेहमान के आने से उनका परिवार काफी खुश है। अब उनकी फैमिली तीन से बढ़कर चार हो गई है।
Atlee दूसरी बार बने पिता
आपको बता दें कि एटली और प्रिया का पहले से ही एक बेटा है। अब उनके घर नन्हीं परी आई है। पिता बनने की खुशी एटली ने खुद ट्वीट कर सभी को दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनका बेटा मीर अब बड़ा भाई बन गया है। उसकी छोटी बहन आई है। बताते चलें कि साल 2023 में प्रिया एटली पहली बार मां बनी थी।