दर्दनाक हादसा!, यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी Bus Accident

Jammu Kashmir Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां ऊधमपुर के रामनगर के कागोत इलाके में यात्री से भरी बस पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद रेस्क्यू कार्य जारी है। इस दौरान पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर बचाव कार्य कर रहे हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
दर्दनाक हादसा!, जम्मू-कश्मीर में यात्रियों से भरी बस पलटी Jammu Kashmir Udhampur Bus Accident
पुलिस की माने तो बस रामनगर से उधमपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जालों इलाके के पास अचानक ये हादसा हो गया। चश्मदीदों ने बताया ये हादसा रेश ड्राइविंग और नेग्लीजेंट का है। मोड पर बस का टायर फटा। जिसके बाद तेज रफ्तार से आ रही बस बेकाबू हो गई।
ये भी पढ़ें:- हाईवे पर उत्पात मचा रहे थे युवक, हुआ खूनी अंत, मौत के इस खेल का Video Viral
15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची। जहां राहत-बचाव का कार्य शुरू किया गया। तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसा इतना भीषण था कि इसमें अब तक 15 लोगों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें:- Viral Video: रेलिंग पर लटका था मासूम, हनुमान की तरह लंगूर ने उछलकर बचाई जान
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री शोक जताया
वहीं इस हादसे पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने भी शोक प्रकट किया है। तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी दुख जताया है. एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “उधमपुर-राम नगर बस दुर्घटना से गहरा दुख हुआ, जिसमें बारह लोगों की जान चली गई. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”