Trending

हाईवे पर उत्पात मचा रहे थे युवक, हुआ खूनी अंत, मौत के इस खेल का Video Viral

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही खौफनाक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसे देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। दरअसल वीडियो में कुछ युवक तेज रफ्तार बाइक से हाईवे पर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन चंद सेकंड में उनका इस स्टंट का खूनी अंत हुआ। पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक ओवरटेक करने की कोशिश करते है। तभी बैलेंस बिगड़ता है और वो तीनों सामने ट्रोलें में घुस जाते है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हाईवे पर उत्पात मचा रहे थे युवक, हुआ खूनी अंत

इस पूरी घटना की वीडियो पीछ चल रही दूसरी बाइक पर सवार युवक ने बनाई। हादसा एक दम से हुआ जिससे युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पीछे आ रही एक अपाचे बाइक भी ट्रोले से भिड़ गई। इसमें सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल है। अब इस खौफनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसपर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

मौत के इस खेल का Video Viral

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। इस पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इन जैसे लोगों की वजह से दूसरों की जान भी खतरे में पड़ जाती है।” एक और यूजर ने लिखा, “इस तरह के स्टंट का अंजाम यही होता है।” तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, “गाड़ी तेज चालाना कोई समझदारी नहीं, इसे कोई भी कर सकता है, केवल एक्सीलेटर घुमाना है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें