Business

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की खोई चमक, गिर गए गोल्ड के दाम, जानें आज का रेट

Gold Silver Price Today : आज यानी सोमवार, 20 अप्रैल को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट नजर आई। शुरूआती कारोबार में दोनों के ही दामों में कमी दिखाई दी। खबर लिखने तक 5 जून, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 1600 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

सोने-चांदी की खोई अपनी चमक Gold Silver Price Today

MCX पर गोल्ड वायदा 1,53,158 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। बीते कारोबारी दिन MCX पर सोना 1,54,609 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ। सुबह 10 बजे के करीब, सोने में 1.03 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। जिससे सोना 1,53,018 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया। ये 1,53,251 रुपए के हाई लेवल पर भी गया था।

ये भी पढे:- हाईवे पर उत्पात मचा रहे थे युवक, हुआ खूनी अंत, मौत के इस खेल का Video Viral

चांदी का ये है हाल Silver Price Today

5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर एमसीएक्स पर 1.99 प्रतिशत यानी 5,110 रुपए की गिरावट देखने को मिली। जिसके चलते शुरुआत में चांदी 2,53,453 रुपए पर ट्रेंड करती नजर आई।

ये भी पढे:- ‘बस एक बार बचा लो भगवान…, Fly91 Flight में आई तकनीकी खराबी, घंटों तक प्लेन हवा में Video

आपके शहर में सोने का भाव Gold Price Today

  • दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
    • 24 कैरेट – 1,55,440 रुपए
      22 कैरेट – 1,42,500 रुपए
      18 कैरेट – 1,16,620 रुपए
  • मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
    • 24 कैरेट – 1,55,290 रुपए
      22 कैरेट – 1,42,350 रुपए
      18 कैरेट – 1,16,470 रुपए
  • देहरादून में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
    • 24 कैरेट – 1,55,440 रुपए
      22 कैरेट – 1,42,500 रुपए
      18 कैरेट – 1,16,620 रुपए
  • चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
    • 24 कैरेट – 1,56,650 रुपए
      22 कैरेट – 1,43,590 रुपए
      18 कैरेट – 1,19,790 रुपए
  • कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
    • 24 कैरेट – 1,55,290 रुपए
      22 कैरेट – 1,42,350 रुपए
      18 कैरेट – 1,16,470 रुपए
  • लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
    • 24 कैरेट – 1,55,440 रुपए
      22 कैरेट – 1,42,500 रुपए
      18 कैरेट – 1,16,620 रुपए

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें