Trending

Viral Video: रेलिंग पर लटका था मासूम, हनुमान की तरह लंगूर ने उछलकर बचाई जान,

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं करेंगे। दरअसल इस वीडियो में एक बच्चा बालकनी से लटका हुआ है। इसी बीच एक बंदर उसे पहुंचाने पहुंचता है। वो कुछ ही सेकंड में बच्चे को गोद में लेकर नीचे वाली बालकनी में सुरक्षित कूदा देता है। ये वीडियो देखने में काफी चौंकाने वाला है। जो आपको भावुक भी कर सकता है। लोग सोशल मीडिया पर धड्डलें से इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

Viral video: रेलिंग पर लटका था मासूम

वायरल इस वीडियो को लोग लंगूर को हनुमान जी का रूप भी बता रहे हैं, जो खुद बच्चे की रक्षा करने आए। लोगों का मानना है कि ये कोई सामान्य घटना नहीं है। बल्कि चमत्कार है। हालांकि सोशल मीडिया का एक वर्ग ऐसा भी है जो इस वीडियो की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहा हैं। जिसके बाद से ये वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है।

ये भी पढ़ें:- हाईवे पर उत्पात मचा रहे थे युवक, हुआ खूनी अंत, मौत के इस खेल का Video Viral

हनुमान की तरह लंगूर ने उछलकर बचाई जान

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा छत की रेलिंग पकड़कर लटका हुआ है। बच्चे का अगर हाथ छूटता तो कुछ भी हो सकता था। हालांकि इसी बीच कहानी में ट्विस्ट आया। एक लंगूर उछलकर बच्चे के पास जाता है। कुछ ही देर में वो छलांग लगाकर बच्चे को हाथ में पकड़कर नीचे वाली बालकनी में कूद जाता है। जिससे बच्चे की जान बच जाती है। जिसने भी ये देखा उसके रौंगटे खड़े हो गए।

लोगों ने उठाए वीडियो पर सवाल

हालांकि इस वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठ रहे हैं। जिसके बाद फैक्ट चेक कर पता चला कि ये वीडियो Edited है। ये AI-Generated है। आजकर तकनीक इती एडवांस हो गई है कि रियलिस्टिक वीडियो या फिर फेक वीडियो में अंतर बताना काफी मुश्किल हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को आस्था से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि ये वीडियो एआई से बनाई गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें