UttarakhandHighlight

CBSE 10th Result 2026: उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, हर्षा 500 अंक लाकर बनी टॉपर

CBSE 10th Result 2026 Uttarakhand Topper: हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने क्लास 10 की परीक्षा के रिजल्ट घोषित किया। ऐसे में इस बार उत्तराखंड की बेटी ने इतिहास रच दिया है। रुद्रपुर की हर्षा 500 में से 500 अंक लाकर टॉपर बनी है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा ये उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। बता दें कि हर्षा ने बिना ट्यूशन स्व-अध्ययन से ये सफलता हासिल की है। 500/500 अंक लाकर हर्षा सभी के लिए प्रेरणा की मिसाल बनी है।

उत्तराखंड की बेटी ने हर्षा 500 अंक लाकर बनी टॉपर CBSE 10th Result 2026 Uttarakhand Topper Harsha

CBSE की टॉपर हर्षा ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। हर्षा ने बताया कि उन्होंने सेल्फ स्टडी से ये सफलता हासिल की है। उन्होंने किसी भी प्रकार का ट्यूशन नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि खुद भी उन्हें पूरे फुल अंक आ जाएंगे इसकी उम्मीद नहीं थी। तो वहीं हर्षा की मां का कहना है कि वो शुरूआत से ही पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर है। हर दिन वो पूरी ईमानदारी के साथ तैयारी करती है।

CBSE Result 2026 के आंकड़े

  • कुल पंजीकृत छात्र: 24,83,479
  • परीक्षा में शामिल: 24,71,777
  • सफल छात्रः 23,16,008
  • कुल पास प्रतिशतः 93.70%
  • 95% से अधिक अंक: 55,368 छात्र
  • 90% से अधिक अंक: 2,21,574 छात्र

अन्य टॉपर्स का कैसा रहा प्रदर्शन

हर्षा के अलावा रुड़की की छात्रा निशिता ने 99.2% अंक हासिल किए। वो अपने स्कूल माउंट लिटेरा की टॉपर रही। तो वहीं 98.8% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर आयशा रही। इसके अलावा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चार छात्राओं ने 98.2% हासिल की। आपको बता दें कि बुधवार को CBSE ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 2026 का ऐलान कर दिया था। बोर्ड के अनुसार कुल 93% से अधिक छात्र पास हुए है। जो कि पिछले साल के मुकाबले काफी अच्छा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें