Dehradun News

सीएम धामी ने किया टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों संग खेलकर बढ़ाया उनका हौसला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में 87वीं इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ किया। साथ ही सीएम ने खिलाड़ियों के साथ टेबल टेनिस खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

खेल भूमि के रूप में अपनी पहचान बना रहा उत्तराखंड: CM

परेड ग्राउंड के क्रीड़ा हॉल में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना जैसे जीवन मूल्यों का सशक्त संदेश भी देता हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके प्रेरणादायी नेतृत्व में उत्तराखंड आज खेल भूमि के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर देश का मान बढ़ा रहे हमारे खिलाड़ी: CM

सीएम ने कहा प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का मान बढ़ा रहे हैं। राज्य में विकसित हो रहा आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन का आधार बन रहा है। सीएम ने कहा पहली बार राज्य को टेबल टेनिस चैम्पियनशिप करने का सौभाग्य मिला है। खेलों के माध्यम खिलाड़ियों को नई ऊर्जा मिलती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें