उत्तराखंड में 15 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?, IMD ने जारी की भविष्यवाणी, पढ़ लें अपडेट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहता है। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल के लिए भी पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो आज तेज धूप एक बार फिर गर्मी का एहसास कराएगी। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास हो सकता है।
15 अप्रैल को कैसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम? (Uttarakhand weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 15 अप्रैल यानी आज मैदानी इलाकों में सूरज के तेवर भी तल्ख होने वाले हैं। दोपहर में खिल रही तेज धूप गर्मी का एहसास कराएगी। वैज्ञानिकों की माने तो दिन के समय तेज गर्मी और सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी।
16 अप्रैल तक प्रदेश में रहने वाला है मौसम का यही पैटर्न
मौसम विभाग की माने तो 16 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम का यही पैटर्न रहने वाला है। मार्च से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है। जिस वजह से बारिश और पहाड़ों में हो रही बारिश का सिलसिला थम गया है। हालांकि 17 अप्रैल के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे रहा है। जिसके सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा।
16 अप्रैल को इन जिलों में होगी बारिश? (Uttarakhand weather update)
वैज्ञानिकों की माने तो आगामी 16 अप्रैल (16 April uttarakhand weather update) को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में एक बार बारिश का दौर शुरू होगा। जबकि 3800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो सकती है। ये स्थिति 19 अप्रैल तक बनी रहेगी।