Entertainment

Asha Bhosle Funeral: आज आशा भोसले का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ होगी विदाई

Asha Bhosle Funeral: दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया था। उनके निधन से भारतीय संगीत के एक युग का अंत हुआ है। 12 अप्रैल को सिंगर ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

आपको बता दें कि आशा चेस्ट इंफेक्शन से जूझ रही थीं। डॉक्टरों ने अंगों का फेल होने को उनकी मौत की वजह बताया। उनके यू चलें जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी लोग दिग्गज गायिका को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

तिरंगे में लपेटा गया आशा भोसले का पार्थिव शरीर Asha Bhosle Funeral

आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिग्गज गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर शरीर को मुंबई स्थित उनके आवास पर पहुंचा। जहां तिरंगे में उन्हें पूरे सम्मान के साथ लपेटा गया। इस दौरान परिवार और वहां मौजूद सभी की आंखे नम नजर आईं।

आज शाम चार बजे होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार Asha Bhosle Last Rites

परिवार ने बताया कि आशा भोसले का पार्थिव शरीर उनके आवास कासा ग्रांडे, लोअर परेल में दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। आज, 13 अप्रैल को शाम 4 बजे आशा भोसले का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट में होगा। राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई होगी।

आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सचिन तेंदुलकर

क्रिकेटर सचिन तेदुलकर भी आशा भोसले को अपनी पत्नी अंजलि के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनके आवास पहुंचकर उन्होंने आशा के परिवार को सांत्वना दी। आशा भोसले के निधन को सलमान खान ने भी बड़ा नुकसान बताया।

सलमान खान की आंखें हुई नम

सोशल मीडिया पर सलमान खान ने पोस्ट शेयर कर लेजेंडरी सिंगर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, “भारतीय संगीत जगत के लिए एक बड़ा नुकसान… आशा जी के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया. एक अतुलनीय आवाज, आपके गीत पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे.” इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, फेमस म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने दिग्गज गायिका को अंतिम श्रद्धांजलि दी।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें