
Asha Bhosle Death News: मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद से ही बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन
गायिका आशा भोसले ने मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रविवार दोपहर में आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। सिंगर का इलाज कर रहे डॉक्टर डॉ प्रतीत समदानी ने बताया कि आशा भोसले को कई मेडिकल समस्याएं थी। मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है।
आशा भोसले का अंतिम संस्कार कब होगा?
आशा भोसले के बेटे आनंद ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जो भी लोग उनके अंतिम दर्शन करना चाहते हैं वे सोमवार सुबह 11 बजे उनके घर पर आ सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार (Asha Bhosle’s funeral) कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।
20 से अधिक भाषाओं में गाए 12 हजार से भी अधिक गाने
बता दें ने Asha bhosle ने अपने करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12 हजार से भी अधिक गाने गाए हैं। उनके गाए गाने ‘दम मारो दम, चुरा लिया है तुमने जो दिल को, पिया तू अब तो आजा’ आज भी लोकप्रिय हैं। उनके रोमांटिक और कैबरे सांग्स ने दशकों तक चार्टबस्टर पर राज किया है।