Uttarakhand Weather NewsBig News

13 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने जारी की भविष्यवाणी, एक क्लिक में पढ़ें ताजा अपडेट

Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहता है। मौसम विभाग ने 13 अप्रैल के लिए भी पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो आज चटख धूप एक बार फिर गर्म का एहसास कराएगी।

13 अप्रैल को कैसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 13 अप्रैल यानी आज मैदानी इलाकों में सूरज के तेवर भी तल्ख होने वाले हैं। दोपहर में खिल रही तेज धूप गर्मी का एहसास कराएगी। वैज्ञानिकों की माने तो दिन के समय तेज गर्मी और सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी।

16 अप्रैल तक प्रदेश में रहने वाला है मौसम का यही पैटर्न

मौसम विभाग की माने तो 16 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम का यही पैटर्न रहने वाला है। मार्च से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है। जिस वजह से बारिश और पहाड़ों में हो रही बारिश का सिलसिला थम गया है। हालांकि 17 अप्रैल के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे रहा है। जिसके सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें