Dehradun NewsHighlight

छात्रसंघ समारोह में पहुंचे थे सीएम धामी, युवकों के बीच हुआ विवाद, एक छात्र को लगा चाकू

डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह उस समय विवादों में आ गया जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से निकलने के बाद दो गुट आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक छात्र को चाकू तक लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डांस करते हुए छात्रों के बीच झड़प

शनिवार को मुख्यमंत्री धामी देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह में मुख्य अतिथि पहुंचे के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम से निकलने के बाद हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की प्रस्तुति के बीच अचानक माहौल बिगड़ गया। हरियाणवी गानों में डांस कर रहे छात्रों के बीच कहासुनी हो गई।

एक छात्र को लगा चाकू

युवाओं की कहासुनी देखते ही देखते झड़प में बदल गई। इस दौरान वहां मौजूद एक छात्र को चाकू लग गया। घायल छात्र को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए कॉलेज की डिस्पेंसरी में ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें