अभी खत्म नहीं हुआ युद्ध!, भड़के ईरान ने फिर होर्मुज को किया बंद, जहाजों पर बरसेंगी मिसाइलें? Iran US Israel War

Iran US Israel War: बीते दिन ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर लागू हुआ था। सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया। इजरायल ने लेबनान(lebanon) के कई ठिकानों पर बमबारी की। जिसके जवाब में एक बार फिर रिपोर्ट्स की माने तो ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया। इजरायली हमलों के जवाब में ईरान द्वारा ये कार्रवाई की जा रही है।
भड़के ईरान ने फिर Strait of Hormuz किया बंद Iran US Israel War
ईरानी न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक बार फिर से होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल टैंकरों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार कई जहाजों को ईरानी नौसेना की तरफ से चेतावनी मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। जिसमें कहा गया कि इस रूट से एंट्री करने पर जहाज को निशाना बनाकर तबाह किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- सीजफायर के बाद भी lebanon पर जारी हमलें!, भीषण बमबारी से 254 की मौत, 1165 घायल
इजरायल ने लेबनान पर बरपाया कहर
आपको बता दें कि सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद इजरायल ने बीते दिन बुधवार की दोपहल लेबनान पर हमला बोल दिया। घनी आबादी वाले रिहायशी और वाणिज्यिक इलाकों पर ये बमबारी की गई। जिसके अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 254 लोगों की मौत हो गई। तो वहीं 1165 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
ट्रंप ने सीजफायर पर क्या कहा? Iran US Israel War
इजरायल की माने तो ईरान के साथ हुए सीजफायर में लेबनान नहीं आएगा। लेबनान में तेहरान के समर्थन वाले उग्रवादी समूह हिजबुल्लाह के साथ उनकी लड़ाई चलती रहेगी। तो वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि लेबनान को सीजफायर समझौते में शामिल नहीं किया गया था।
‘अभी खत्म नहीं हुआ युद्ध’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सीजफायर की घोषणा के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने भी गोलीबारी रोकने का आदेश दे दिया। हालांकि उन्होंने ये साफ किया कि अभी युद्ध समाप्त नहीं हुआ है। बयान में कहा गया, ”ये युद्ध का अंत नहीं है। हमारे हाथ ट्रिगर पर हैं और दुश्मन की छोटी सी गलती का भी पूरी ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा।”