सीजफायर के बाद भी lebanon पर जारी हमलें!, भीषण बमबारी से 254 की मौत, 1165 घायल

Israel Strikes Lebanon Ceasefire Violation: बीते दिन ही अमेरिका और ईरान के बीच 15 दिन के सीजफायर पर बात बनी थी। इसी के कुछ घंटों बाद ही इजराइल ने लेबनान पर हमला कर दिया। इन हमलों में एक ही दिन में लेबनान में करीब 254 लोगों की मौत हुई है। तो वहीं 1165 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस भयानक हमले के बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया।
सीजफायर के बाद लेबनान में इजराइली हमलें में 254 की मौत, 1165 घायल Israel Strikes Lebanon Ceasefire Violation
सीजफायर को लेकर विवाद गहरा गया है। ईरान के साथ सीजफायर के कुछ टाइम बाद ही इजराइल ने लेबनान में सैकड़ों ठिकानों पर बमबारी की। इसमें 254 लोगों की मौत हो गई। तो वहीं 1165 घायल हुए है। बेरूत सहित कई रिहायशी इलाकों पर भीषण बमबारी की गई है। जहां इजराइल कह रहा है कि ये हमले हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे पर किए गए। तो वहीं लेबनान इसे युद्ध अपराध बता रहा है।

‘लेबनान सीजफायर में शामिल नहीं’- पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
बताते चलें कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि लेबनान इस सीजफायर में शामिल नहीं है। तो वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, “हमने ऐसा कोई वादा नहीं किया था।” तो वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का कहना है कि ये अमेरिका को तय करना होगा कि सीजफायर लागू होगा या फिर वो इजराइल के जरिए जंग जारी रखना चाहते है। दोनों चीजें एक साथ नहीं चल सकती।
ईरान होर्मुज से गुजरने वाले हर जहाज पर रखेगा नजर
तो वहीं रिपोर्ट की माने तो ईरान होर्मुज से गुजरने वाले हर जहाज पर नजर रखेगा। पहले जहाजों को अपने माल (कार्गो) की जानकारी देनी होगी। जिसके बाद ही उन्हें आगे जाने की पर्मिशन मिल पाएगी। ईरानी अधिकारी की माने तो ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि दो हफ्तों के इस सीजफायर के बीच हथियारों की आवाजाही ना हो सके।
ईरान जहाजों पर लगाएगा टैक्स?
उन्होंने कहा कि जहाजों को वहां से गुजरने दिया जाएगा हालांकि इसमें समय लग सकता है। साथ ही कार्गो की जानकारी के साथ साथ ईरान टैक्स लगाने की भी सोच रहा है। हर बैरल पर 1 डॉलर चार्ज किया जाएगा। बिटकॉइन जैसी डिजिटल करेंसी में ये टैक्स देना होगा।