फर और खौफनाक आंखें… Allu Arjun का अब तक का सबसे खतरनाक लुक, Raaka का पोस्टर आउट

तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का आज 8 अप्रैल, 2026 को 44वां बर्थडे है। इसी खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल अल्लू अर्जुन की AA22 x A6 का फर्स्ट लुक टीज़र पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म का टाइटल भी रिवील किया है। एटली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के फर्स्ट पोस्टर में अल्लू का लुक देख फैंस हैरान है। ये एक्टर का अब तक का सबसे खतरनाक लुक माना जा रहा है।
Allu Arjun का अब तक का सबसे खतरनाक लुक, Raaka का पोस्टर आउट
अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे पर अपनी अपकमिंग फिल्म का टाइटल पोस्टर रिवील किया है। जो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस पोस्टर में अल्लू काफी इंटेंस नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनका चेहरा नजर आ रहा है जो आधा उनके पंजे वाले हाथ से ढंका हुआ है। इसमें अल्लू अर्जुन का हाफ बाल्ड लुक हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा गया, ” AA22xA6 अब राका है खुद को सीमाओं से परे एक विज़न के लिए तैयार करें.”
राका की स्टारकास्ट
बता दें कि इसमें अल्लू अर्जुन के अलावा दीपिका पादुकोण और कई जाने-माने एक्टर्स अभिनय करते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म में मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर भी नजर आ सकते हैं।
राका का बड़ा बजट
700 करोड़ के बिग बजट में बन रही इस फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है। इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग 2026 के आखिर तक खत्म होने की उम्मीद है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाई देंगे। जिसकी वजह से फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड है।