National

महाकुंभ वाले IIT Baba अभय सिंह ने कर ली शादी, इंजीनियर युवती के साथ बसाई गृहस्थी

Mahakumbh IIT baba Abhay Singh Marriage: महाकुंभ में फेमस हुए आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 15 फरवरी को उन्होंने हिमाचल के मंदिर में जाकर कर्नाटक की इंजीनियर से शादी रचा ली। 19 फरवरी को उन्होंने कोर्ट मैरिज की। इस शादी का खुलासा तब हुआ जब वो अपनी पत्नी प्रतीका के साथ अपने घर चैंबर पहुंचे। जहां से दोनों की सोशल मीडिया पर वीडियोज वायरल होने लगी।

Abhay Singh

महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी Mahakumbh IIT baba Abhay Singh Marriage

दरअसल अभय सिंह की पत्नी प्रतीका भी एक इंजीनियर है। वो कर्नाटक की रहने वाली हैं। प्रतीका ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक साल पहले उनकी अभय सिंह से मुलाकात हुई। उन्हें आईआईटी बाबा का नेजर काफी पसंद आया। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी के बात अब वो अपने सास-ससुर से मिलने झज्जर आए है।

Abhay Singh

कौन हैं अभय सिंह

बताते चलें कि आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह महाकुंभ के दौरान काफी फेमस हुए थे। हरियाणा के झज्जर के रहने वाले अभय ने 12वीं के बाद उन्होंने आईआईटी जेईई की तैयारी की।

साल 2008 में उन्होंने आईआईटी जेईई में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 731 हासिल की। जिसके बाद उन्होंने आईआईटी बॉम्बे के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया। उन्होंने कनाडा में एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी में काम किया। हालांकि लॉकडाउन के बाद वो भारत लौट आए। उन्होंने दावा किया था कि वो 35 लाख की सालाना सैलरी वाली नौकरी छोड़कर आए थे।

Abhay Singh

महाकुंभ से आए थे सुर्खियों में

महाकुंभ में अभय सिंह की स्टोरी काफी वायरल हुई ती। आईआईटी से पढ़ाई कर लाखों का पैकेज छोड़कर साधु बनने की इस कहानी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था। जिसके बाद उन्हें IIT बाबा के नाम से एक नई पहचान मिली। उन्होंने कई इंटरव्यू में ऐसे-ऐसे बयान दिए, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें