Trending

चलता फिरता शाही महल है भारत का ये नया कोच, खुद रेल मंत्री ने साझा की Video

हाल ही में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमृत नेक्स्ट जेनरेशन अमृत भारत ट्रेन के सैंपल कोच का निरीक्षण किया। ये भारत की रेल सेवा को आधुनिक बनाने की तरफ एक अहम कदम माना जा रहा है। इस सुपराफास्ट यात्री ट्रेन के कोच का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर लोग हैरान है कि क्या ये भारत की ही ट्रेन है। आपको बता दें कि अमृत भारत का नया कोच किसी शाही महल से कम नहीं लग रहा।

यह भी पढ़ें:- सुरक्षा में बड़ी चूक!, दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़ घुसी अज्ञात कार, गाड़ी में कई नकाबपोश सवार

रेल मंत्री ने शेयर किया अमृत भारत के नए कोच का Video

दरअसल ट्रेन के नए डिजाइन किए गए कोच आरामदायक, दिखने में आकर्षक और बेहतर यात्रा अनुभव देते है। इसका वीडियो खुद रेल मंत्री द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोच में बेहतरीन डिजाइन किया गया है। तो वहीं फर्श पर भी पीवीसी लगा है।

यह भी पढ़ें:- Seema Haider ने बेटे का रखा ऐसा नाम, जिसे जान पाकिस्तानी पति होगा आग बबूला

शाही महल से कम नहीं रेल का नया कोच

स्लीपर कोच में पर्दे भी काफी अच्छे लगाए गए है। कोच के फर्स्ट क्लास को पहले से और भी ज्यादा बेहतर बनाया गया है। कोच दिखने में किसी शाही घर जैसा लग रहा है।

यह भी पढ़ें: Viral Video: अरे, ये क्या, प्लेटफॉर्म ही चलने लगा!, रेलवे ट्रैक का ये वीडियो देख चकरा जाएगा दिमाग

शानदार बनावट, चमकदार वॉशरूम

ट्रेन के वॉशरूम और वॉश बेसिन को भी अच्छे से डिजाइनकिया गया है। टॉयलेट फाइव स्टार होटल की तरह चमक रहा है। कोच की सभी सामग्रियां HL3 अग्नि सुरक्षा मानकों के अंदर हैं। जिससे ट्रेन सुरक्षित भी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें