Gold Silver Price Today: सोना हो गया महंगा!, चांदी के भी बढ़े दाम, अभी ये है कीमत

Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उठापटक चल रही है। जहां पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में तेजी और गिरावट देखने को मिल रही थी। तो वहीं आज रविवार को एक बार फिर सोने के दामों में तेजी आई है। बीते एक हफ्ते की बात करें तो सोना 2860 रुपये महंगा हुआ है। तो वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव करीब 2600 रूपए से चढ़ा है।
ये भी पढ़ें:- Gold Price Today: गिरावट या आई तेजी?, जानें 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम
Gold Silver Price Today: सोना हो गया महंगा!
आज पांच अप्रैल की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 151080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। शुक्रवार, तीन अप्रैल को सोने की कीमत में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। सोना 1,51,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। अतंरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 4,591.52 डॉलर प्रति औंस पर है।
आपके शहर में गोल्ड रेट Gold Price Today
- दिल्ली में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 151080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- मुंबई: मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 150930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- देरहादून में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 151080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 152180 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- बेंगलुरु में कीमत: 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमत Silver Price Today
तो वहीं चांदी की बात करें तो इसमें भी आज तेजी देखने को मिली है। चांदी आज 5000 रुपये महंगी हुई है। पांच अप्रैल को चांदी का भाव 250000 रुपए प्रति किलोग्राम है। तो वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का वर्तमान भाव 69.57 डॉलर प्रति औंस है।