Gold Price Today: गिरावट या आई तेजी?, जानें 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today In India ( आज का सोना का भाव ) 4 April 2026 : ईरान- इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध जारी है। जिसके चलते लगातार सोने की कीमतों में उठापटक चल रही है। दोनों सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। चलिए ऐसे में आज 4 अप्रैल को सोने-चांदी का भाव जान लेते है।
Gold Price Today: गिरावट या आई तेजी?, जा
सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोना 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। तो वहीं MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 3500 रुपये लुढ़क गया है। जिसके चलते सोना 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता नजर आया। आपको बता दें कि 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। जिसके बाद से सोने की कीमत में भारी गिरावट आई है।
जानें आज सोने के दाम
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना घटकर 146608 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। शुक्रवार को गुड फ्राइडे और शनिवार-रविवार को छुट्टी होने की वजह से बाजार बंद है। जिसके चलते तीनों दिन यहीं भाव मान्य है।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव (Gold Rate Today in Hindi)
IBJA के आंकड़ों के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जान लेते है।
- सोना 24 कैरेट 146608 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 146021 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 134293 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 109956 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 85766 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट,सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
तो वहीं सोने के गहने खरीदने वाले लोगों के लिए ताजा रेज ये है (Gold jewellery rates):-
शहर 24 कैरेट (10 ग्राम)
- दिल्ली ₹151080
- मुंबई ₹150930
- देहरादून ₹151080
- कोलकाता ₹150930
- चेन्नई ₹151090
- पटना ₹150980
- लखनऊ ₹151080
- मेरठ ₹151080
- नोएडा ₹151080
- गुरुग्राम ₹151080
- बैंगलोर ₹150930
- केरल ₹150930
- हैदराबाद ₹150930
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का भाव?
आपको बता दें कि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज हुई थी। सोना 6,004 रुपए गिरकर 1,47,704 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। MCX में पिछले चार दिनों से जो तेजी देखने को मिल रही थी वो इसी के साथ थम गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो जून डिलीवरी वाला कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर 194.70 डॉलर यानी 4.05% गिरकर 4,618.40 डॉलर प्रति औंस पर क्लोज हुआ।