Highlight

हरिद्वार से बरामद हुआ संदिग्ध सिलेंडर का बड़ा जखीरा, छापेमारी के दौरान हंगामा

हरिद्वार के रुड़की में साउथ सिविल लाइंस इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसटीएफ की टीम ने एक कथित गोदाम पर छापेमारी कर 101 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए। चौंकाने वाली बात यह रही कि सभी सिलेंडर खाली पाए गए।

हरिद्वार से बरामद हुआ संदिग्ध सिलेंडर का बड़ा जखीरा

जानकारी के मुताबिक, बरामद सिलेंडरों में ज्यादातर सिलेंडर ‘इंद्रा गैस’ नाम की कंपनी के बताए जा रहे हैं। मौके पर तुरंत खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को भी बुलाया गया, जो अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ये सिलेंडर गदरजुड़ा निवासी एक व्यक्ति के बताए जा रहे हैं, जो उसी क्षेत्र में एक निजी गैस एजेंसी संचालित करता है। जिस जगह से सिलेंडर बरामद हुए, उसे गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि ठीक सामने एजेंसी संचालक का आवास भी स्थित है।

महिलाओं ने की टीम के साथ अभद्रता

छापेमारी के दौरान खाद्य आपूर्ति निरीक्षक मदन रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, मामला उस समय और गरमा गया जब टीम कागजी कार्रवाई के लिए बाहर निकली। इसी दौरान सामने स्थित घर में मौजूद महिलाओं ने टीम के साथ अभद्रता की और कथित गोदाम पर ताला जड़ दिया। इसके बाद महिलाएं घर के अंदर चली गई और दरवाजे बंद कर लिए। टीम के काफी प्रयासों के बावजूद महिलाएं बाहर नहीं आई, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें