Uttarakhand

दिल्ली में सीएम धामी: मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात, उत्तराखंड के लिए की बड़ी मांग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। जहां उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उन्हें उत्तराखंड का उत्पाद बद्री गाय का घी भी उपहार स्वरूप भेंट किया।

सीएम धामी ने की मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से जनवरी 2027 में होने वाले कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए, हरिद्वार शहर के गंगा कॉरिडोर क्षेत्र में बिजली की लाइनों को ज़मीन के नीचे बिछाने और सिस्टम के ऑटोमेशन के पहले चरण लिए 325 करोड़ और दूसरे चरण के लिए लगभग425 करोड़ की मंज़ूरी देने का अनुरोध किया।

सीएम ने केंद्रीय मंत्री से हरिद्वार में घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और शहरी अवसंरचना के विकास के लिए सहयोग, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को मोदीपुरम (मेरठ) से आगे हरिद्वार तक विस्तारित किए जाने और देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर के विकास का भी अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री ने सीएम की मांगों पर दिया सकारात्मक आश्वासन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। जिसका मुख्यमंत्री ने उनका आभार जताया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें उत्तराखंड का उत्पाद बद्री गाय का घी भी उपहार स्वरूप भेंट किया।

Cm dhami

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें