Trending

1.8 Lakh KM दूर से कुछ ऐसी दिखती है पृथ्वी, चांद की ओर जा रहे एस्ट्रोनॉट ने खींचीं तस्वीरें Artemis 2

Artemis 2 Astronauts Earth Photos: नासा के आर्टेमिस-2 मिशन(Artemis-2) के तहत चार अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की ओर जा रहे है। उन्होंने 1.8 Lakh KM दूर से पृथ्वी की शानदार तस्वीरें खींचीं हैं। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि इस मिशन के लिए तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री चांद की ओर गए है। अभी वो फिलहाल पृथ्वी से करीब 1.8 लाख किलोमीटर दूर पहुंच गए है। अभी उन्हें 2.4 लाख किलोमीटर का सफर और तय करना है। चंद्रमा के पास वो 6 अप्रैल तक पहुंचेंगे।

1.8 Lakh KM दूर से कुछ ऐसी दिखती है पृथ्वी Artemis 2 Astronauts Earth Photos

इसी बीच उन्होंने पृथ्वी की कुछ शानदार तस्वीरें खींची हैं। जिसमें धरती नीले रंग में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। एक तस्वीर में पृथ्वी पूरी नजर आ रही है तो वहीं दूसरी फोटो में धरती का घुमावदार हिस्सा नजर आया।

मून मिशन के दौरान ली गईं तस्वीरें Earth Photos

1972 के बाद ये पहली बार चांद की ओर जा रहे इंसान

बताते चलें कि स्पेस लॉन्च सिस्टम’ (SLS) ओरियन स्पेसक्राफ्ट में सवार होकर एक अप्रैल को सुबह 4:05 बजे 4 अंतरिक्ष यात्री चांद के लिए रवाना हुए। 1972 के बाद ये पहली बार होगा जब कोई इंसान चांद के करीब जा रहा हो। हालांकि अंतरिक्ष यात्री चांद पर कदम नहीं ऱखेंगे। वो बस चक्कर लगाकर वापस आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें