करोड़ों की पी गए शराब! उत्तराखंड के इस जिले के शराबियों ने बनाया रिकॉर्ड

उत्तराखंड के चमोली जिले में शराबियों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 92.84 करोड़ की शराब बिकी है। जो कि खुद में एक रिकॉर्ड है। इस साल आबकारी विभाग की चमोली जिले से अच्छी खासी इनकम हुई है। इस साल आबकारी विभाग ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है।
चमोली में लोग करोड़ों की पी गए शराब!
आबकारी विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 में चमोली जिले में 92.84 करोड़ की शराब बेची गई है। जो कि सबसे ज्यादा है। इस बार की बिक्री को देखते हुए आबकारी विभाग ने साल 2026-27 के लिए ऊंचे लक्ष्य निर्धारित किए हैं। अब आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 99 करोड़ का लक्ष्य रखा है।
शराबियों ने बनाया रिकॉर्ड
तो वहीं 103 करोड़ का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए रखा है। चमोली जिले में शराब की बिक्री से आबकारी विभाग काफी खुश है। सरकार को भी इससे अच्छा खासा राजस्व मिल रहा है। लेकिन शराब की बढ़ती खपत समाज के लिए चिंता का विषय जरूर है।